देश के साथ स्वयं का नाम रोशन करने का अच्छा माध्यम है खेल : जनरल व्हीके सिंह

सांसद खेल महोत्सव के नौंवे दिन केंद्रीय राज्यमंत्री की उपस्थिति में हुई खो -खो व हॉकी प्रतियोगिता
जबलपुर दर्पण। खेल न सिर्फ आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखते है बल्कि देश के साथ ही स्वयं का नाम रोशन करने का अच्छा माध्यम खेल है, यह बात केंद्रीय सड़क परिवहन एवँ नागर विमानन राज्यमंत्री एवँ देश के पूर्व आर्मी चीफ जनरल व्हीके सिंह ने सांसद खेल महोत्सव के नौवे दिन खो-खो एवँ हॉकी प्रतियोगिता के अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए रानीताल स्टेडियम में कही।
केंद्रीय राज्यमंत्री व्हीके सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आज के बच्चे पढ़ाई-लिखाई के बोझ की वजह से खेलो से दूर होते जा रहे है और इसका असर न केवल उनके शारिरिक विकास पर अपितु मानसिक विकास पर भी हो रहा है और मैं प्रशंसा करना चाहूंगा सांसद श्री राकेश सिंह की जिन्होंने 12 दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन कर आधुनिक खेलो के साथ ही ऐसे खेलो को भी शामिल किया जो आज विलुप्त होते जा रहे है और इन खेलों को भूलने का कारण आज की भागदौड़ भरी जिंदगी है जिसमे हम स्वयं के लिए समय नही निकाल पाते है ऐसे में इस तरह के आयोजन जो न केवल प्रतियोगिता के रूप में बल्कि उत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है प्रशंसनीय है।
उन्होंने कहा सांसद खेल महोत्सव का बहुत ही सुंदर और अच्छा आयोजन किया गया है और मैं चाहता हूं कि जबलपुर के बच्चे और यहाँ के नागरिक जबलपुर का नाम खेल के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी रोशन करे। पूर्व आर्मी चीफ जनरल व्हीके सिंह के कार्यक्रम स्थल पर आगमन पर पुर्व सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा उन्हें सलामी देकर अगवानी की गई इसके उपरांत मार्च पास्ट करते हुए उन्हें मंच तक लाया गया।
सांसद खेल महोत्सव में उज्जैन से पधारे द्रोणाचार्य अवॉर्डी योगेश मालवीय की टीम ने मलखंब के हैरतअंगेज प्रदर्शन दिखाए जिनमे छोटे बच्चों से लेकर युवा वर्ग के खिलाड़ियों ने मलखंब पर योग, दीप योग आदि का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष रानू तिवारी, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, एसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव, भाजपा खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्रवण मिश्रा, पूर्व विधायक हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, प्रतिभा सिंह, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, अभिलाष पांडे, एसके मुद्दीन, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, मप्र ओलंपिक संघ सचिव दिग्विजय सिंह, मप्र खो खो संघ के संरक्षक योगेंद्र दुबे, मप्र ओलपिंक संघ के सचिव संजय यादव, नितिन ढिमोले, चंद्रशेखर पटेल, पूर्व एमआईसी सदस्य काके आनंद, अभय सिंह ठाकुर, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक विक्की मिश्रा, रजनी यादव, लवलीन आनंद, रूपा राव के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



