जायसवाल समाज का 38वाँ प्रतिभा सम्मान एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा 26 जनवरी

जबलपुर दर्पण। जायसवाल समाज जबलपुर द्वारा 38वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन दिन गुरूवार 26 जनवरी 2023 को सुबह 11 बजे से मदन महल रेलवे स्टेशन के निकट उत्सव भवन में आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर मध्य विधान सभा के माननीय विधायक विनय सक्सेना व विशिष्ट अतिथि आशीष दुबे प्रदेश महामंत्री भाजपा, कमलेश अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जबलपुर, अरविंद पाठक प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा एवं समाज के अकोला महाराष्ट्र से सुनील जायसवाल एवं भोपाल से शंकर लाल जी राय होगें। समाज के अध्यक्ष के अध्यक्ष केशव जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में जबलपुर नगर एवं आस-पास के नगरो एवं ग्रामों तथा छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग इस बहुप्रतिक्षित कार्यक्रम में शामिल होने आते है। इस अवसर पर समाज द्वारा प्रकाशित वार्षिक पत्रिका “जायसवाल स्मरणिका” का विमोचन किया जायेगा। पत्रिका में समाज की वर्ष भर की गतिविधियों, उपलब्धियों के साथ ही विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय प्रकाशित होगा। समाज के सुभाष जायसवाल, विजय जायसवाल, रमाकांत जायसवाल, राजेश जायसवाल, संजीव जायसवाल, संतोष जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, बॉबी जायसवाल, जितेन्द्र जायसवाल, एस. के. राय, राममोहन जायसवाल, रामजतन जायसवाल, समयलाल जायसवाल, छोटे लाल जायसवाल, मनोज जायसवाल, नितिन जायसवाल, एडवोकेट प्रेम जायसवाल, संजय जायसवाल, विपिन जायसवाल, महिला मण्डल की श्यामा जायसवाल, प्रमोदनी जायवाल, श्वेता जायसवाल, रोशनी जायसवाल, शक्ति जायसवाल, नम्रता जायसवाल, राजेश्वरी जायसवाल, प्रीति जायसवाल एवं वरिष्ठ जनों ने उपस्थिति की अपील की है।



