संस्कारधानी में हो खेल परिसर का निमार्ण

ज्बलपुर दर्पण। जागरूक क्रिश्चियन मंच एवं जागरूक खेल संघ के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि संघ ने मुख्यमंत्री महोदय को पत्र लिख कर यह मांग की है कि जबलपुर संस्कारधानी में एक खेल परिसर बनवाया जाना चाहिए क्योंकि खेल परिसर के अभाव में संस्कारधानी के खिलाड़ी जूझ रहे हैं वहीं महिला खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है जब राष्ट्रीय या राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं शहर में आयोजित होती हैं। यही वजह है कि खिलाड़ियों में रोष व्याप्त है। खेल परिसर के अभाव में जब भी संस्कारधानी जबलपुर मे कोई भी राष्ट्रीय या प्रदेष स्तर की प्रतियोगिताएं होती हैं तो खिलाड़ियों को शासकीय स्कूलों में ठहरा दिया जाता है जिससे खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाती खास कर महिला खिलाड़ियों के लिए चेंजिग रूम और बाथरूम की समस्या सामने आती है। वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों को खाने पीने की समस्या बनी रहती है। यदि खेल परिसर बन जाए तो सभी सुविधाएं खेल परिसर में होगी तो अन्य प्रदेषों से आने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा, अतः खेल परिसर का निमार्ण संस्कारधानी जबलपुर में अतिआवष्यक है। संघ के जेम्स अन्थोनी, रूबिन लाजरस, लाॅरेन्स मार्टिन, जाॅन गायकवाड़, आनंद राज अन्थोनी, क्लेमन्ट, सुधीर पावेल, एनोस विक्टर आदि ने मांग की है।



