एक वर्ष की नहीं पाँच वर्ष की जीपीफ सिलिप दी जाए

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रदेष के कर्मचारियों को ग्वालियर से जीपीफ सिलिप आॅनलाईन प्रतिवर्ष प्राप्त होती है परंतु सिर्फ एक वर्ष की प्राप्त होती है वह भी कभी कर्मचारी द्वारा मिस हो जाती है तो कभी ना तो कार्यालय के द्वारा कर्मचारियों को दी जाती है और ना ही आॅन लाईन निकलती है जिससे कर्मचारी परेषान होता है ऐसे में संघ मांग करता है कि कर्मचारियों की जीपीफ सिलिप पाँच वर्ष की डाउन लोड करने दी जानी चाहिए ना कि एक वर्ष की। संघ के जिलाध्यक्ष हेमंत ठाकरे, दिनेष गौंड़, राकेष श्रीवास, स्टेनली नाॅबर्ट, एनोस विक्टर, सुनील झारिया, उमेष सिंह ठाकुर आदि ने मांग की है।



