गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के अवसर पर ज्ञान स्थली स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन

जबलपुर दर्पण। सिंग्रामपुर के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसेवक शुक्ला,रामरतन ताम्रकार, केवल चंद जैन,लख्मी चंद जैन ने की,स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति कार्यक्रम में दी कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच अजय सोनकर, राजेंद्र राय,श्यामसुंदर विश्वकर्मा,अवधेश जैन, सिद्धार्थ जैन,अजय राय, रामेश्वर पटेल एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन गुलाब सिंह के द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में आभार प्रधानाचार्य देवी सिंह यादव ने किया।




