जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शहर के युवा कलाकारों की बेमिसाल पेशकश ‘कंगन’

सुमधुर गीतों का वीडियो एलबम लॉन्च

जबलपुर दर्पण। शहर के युवा कलाकारों ने सुमधुर गीतों का ऐसा वीडियो लॉन्च किया है, जिसने यू-ट्यूब से लेकर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर धूम मचा रखी है।
‘कंगन’, नाम का यह वीडियो एलबम इन दिनों युवाओं के साथ-साथ हर संगीत प्रेमी को खासा पसंद आ रहा है। इस एलबम की खासियत ये है कि इसे शहर की प्राकृतिक खूबसूरती के बीच जबलपुर के युवा मॉडल्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। कंगन’ के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर नवाज अंसारी ने बताया कि उनकी टीम के सभी कलाकार 22 से 26 वर्ष की उम्र के हैं। 24 वर्ष के श्री अंसारी ने बताया की ड्रिजलिंग स्टार फिल्म्स के बैनर तले टीम में सभी सदस्यों ने पूरी मेहनत और लगन के साथ वीडियो शूट किया है, जिसका नतीजा ये है कि देशभर में इसे पसंद किया जा रहा है। कंगन एलबम वीडियो की सफलता ने जबलपुर का नाम संगीत कला के क्षेत्र में रोशन तो किया ही है, साथ ही साथ शहर के युवा कलाकारों को अब देश और विश्व मंचों पर जाने की राह भी मिल गई है। कंगन, के डायरेक्टर नवाज अंसारी ने बताया कि एलबम में गायक सैफ रेयान, गीतकार अफजल रहमानी और विशेष सहयोग मो. अफजल और इंतिखाब का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88