जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विद्युत मण्डल बालक मंदिर स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र

जबलपुर दर्पण। म.प्र. विद्युत महिला मण्डल द्वारा संचालित म.प्र. विद्युत मण्डल बालक मंदिर हायर सेकेन्डरी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह पूरी गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाला अध्यक्षा डॉ. श्रीमती अंजना तिवारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। अपने उद्बोधन में डॉ अंजना तिवारी ने कहा कि संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों का तो हम सब भरपूर उपयोग करते हैं किंतु देश के प्रति हमारे कर्तव्य होते हैं जिनका हमें पूरी ईमानदारी और सजगता के साथ निर्वहन करना चाहिए तभी गणतंत्र का उद्देश्य पूरा हो सकेगा। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियां भी आयोजित की गई। संचालन शिक्षिका कुमारी दीपाली पोहेकर द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्या श्रीमती शशि किरण श्रीवास्तव द्वारा किया गया। मंडल सचिव नीलिमा भिकोंडे , शाला प्रबंधक रश्मि श्रीवास्तव ,कोषाध्यक्ष सुजाता सिंह, सचिव प्रतिभा पाणी, कविता निगम ज्योति परवार एवं शाला की अन्य शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88