नर्मदा सन्देश एक संकल्प का तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी नर्मदा सन्देश के संकल्प द्वारा माँ नर्मदा जन्मोत्सव मनाया गया| इस वर्ष यह आयोजन 3 दिवसीय रहा जिसमें 26 जनवरी 2023 को 72 फीट ध्वजा रोहण वंदन के साथ अमर बलिदानियों को याद करते हुए मनाया गया जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ पूर्व सैनिकों कों “राष्ट्र प्रहरी सम्मान” से सम्मानित किया गया। 27 जनवरी 2023 मातृशक्ति को समर्पित किया जिसमें नर्मदा सन्देश द्वारा विभिन्न मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज देश के लिए उल्लेखनीय कार्य किये है| 28 जनवरी 2023 को नर्मदा सन्देश द्वारा अपना 11 वां वार्षिक उत्सव के साथ माँ नर्मदा का प्रकटोत्सव मनाया गया, जिसमें “जगद्गुरु सुखानन्द द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी महाराज” का आशीर्वाद प्राप्त हुआ | इस मौके पर जबलपुर के महापौर जगत बहादुर अन्नू, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, जी एस ठाकुर, अभिलाष पाण्डेय का आगमन आतिथ्य प्राप्त हुआ सभी युवा साथी और मां रेवा मातृ शक्ति मंडल, मां राज राजेश्वरी नित्य आरती मण्डल, भागवती ग्रुप, जबलपुर युवा मंच, भागवती स्कूल आफ एक्सीलेंस, गणेश रांगोली, एम्पायर म्यूजिक एकेडमी की महत्वपूर्ण उपस्तिथि रही, जिसमें नर्मदा सन्देश एक संकल्प के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ठाकुर ने माँ नर्मदा को स्वच्छ रखने के सभी को प्रण दिलाया। कार्यक्रम का मंच संचालन आशुतोष कटहरा, माइकल पटेल और नर्मदा सन्देश आई. सेल. से नितिन भाई पटेल ने किया।



