सनातन धर्म जाग्रति के लिए सामूहिक रूप से हो देव आराधना

501 मुखारविंदो से सुन्दर कांड पाठ संपन्न
जबलपुर दर्पण। धार्मिक वैदिक अनुष्ठानों में सामूहिक देव आराधना करने से धर्म जाग्रति के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। निरंतर दैवीय शक्तियों की कृपा से भारतीय संस्कृति में समस्त संसार के कल्याण सुनिश्चित है। उक्त आशीर्वचन संत महात्माओं ने 501 से अधिक मुखारविंदो से जग कल्याणार्थ सामूहिक रूप से श्रीराम हनुमान सेवा समिति शंकर नगर सुहागी अधारताल में आयोजित सुन्दर कांड पाठ के अवसर पर कहे।
देव आराधना में स्वामी प्रकाशानंद जी, स्वामी भृगुदत्त महाराज, डा राजू जाधव, धर्मेंद्र चढ़ार, राकेश यादव, नरेंद्र श्रीवास, प्रकाश पटेल, नितिन लखेरा, राजू नामदेव, विनायक मिश्रा, अनुराग दीवान, गौरव पटेल, सुभाष, पार्षद प्रतिभा विध्येश भापकर, वैशाली जाधव, रेखा, सुनीता, रागिनी, रूपाली, संध्या सहित श्रीराम हनुमान सेवा समिति, शिव मंदिर समिति सी ओ डी कालोनी के भक्त जन पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सभी भक्तों को राम नामी पट्टिका सुन्दर कांड ग्रंथ, प्रसादी, का वितरण किया गया।



