जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर के राइफल शूटर का खेलो इन्डिया गेम्स में हुआ चयन

जबलपुर दर्पण। गन फॉर ग्लोरी जबलपुर के राइफल शूटर गौतमी भनोट एवं सत्यार्थ पटेल का भारतीय खेल प्राधिकरण की खेलो इन्डिया गेम्स में चयन हो गया है तथा वे भोपाल  में एक फरवरी से 6 फरवरी तक होने वाले 5वीं  खेलो इंडिया गेम्स में भाग लेंगे।  यहाँ से उनके पास खेलो इंडिया टैलेंट में चयनित होने का अवसर होगा।  ज्ञात हो की मध्य प्रदेश से खेलो इंडिया गेम्स में एयर राइफल केटेगरी में  दो शूटर्स भाग ले रहे हैं और वे दोनों गन फॉर ग्लोरी जबलपुर से हैं वहीं एयर वेपन केटेगरी चार शूटर्स भाग ले रहे हैं जिनमे से दो गन फॉर ग्लोरी जबलपुर से हैं । इस योजना में राष्ट्रीय प्रतियोगिता  के द्वारा चयनित शूटर को  बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चुना जाता है। विदित हो की 65 वीं नेशनल प्रतियोगिता में गौतमी ने 6 एवं सत्यार्थ ने 2 मैडल जीते थे। खेलो इंडिया टैलेंट में चयनित  प्रत्येक खिलाडी को अधिकतम 8 वर्ष तक प्रदर्शन का स्तर बने रहने पर प्रतिवर्ष 5 लाख रू का सालाना अनुदान दिया जाता है, इस राशी से प्रशिक्षण , खेल उपकरण , यात्रा व्यय, लॉजिंग – बोर्डिंग , शिक्षा (कॉलेज / स्कूल ) इत्यादि में होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति होती है। साई द्वारा आरंभ की गयी इस योजना में  खिलाड़ी एवं उनके अभिभावकों को अब अतिरिक्त व्यय एवं शिक्षा की चिंता नहीं होती, फलस्वरूप देश को और अधिक प्रतिभावान खिलाडी मिलेंगे। गौतमी एवं सत्यार्थ गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी इन अंतर्राष्ट्रीय कोच निशांत नथवानी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88