जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्रीकृष्ण के नाम सुमिरन मात्र से होता है जीवन कृतार्थ

पीत वस्त्र धारी महिलाओं निकाली कलशयात्रा

जबलपुर दर्पण। जीवन के व्यस्ततम पलों में भक्ति के लिए समय निकालना चाहिए। जीवन में आने वाले कष्टों के निवारण के लिए श्रीकृष्ण नाम स्मरण करना चाहिए। श्रीमद्भागवत पुराण श्रवण करने से वर्तमान और भविष्य के कर्म सुकर्म में बदल जाते है उक्त उद्गार स्वामी अशोकानंद जी महाराज ने माघ मास के पुनीत पावन अवसर पर श्री मुख से घड़ी चौक, विजय नगर जबलपुर में श्रीमद्भागवत कथा पुराण के प्रथम दिवस कहे ।आज महाकाली मंदिर आजाद पार्क, राजीव गांधी नगर से कथा स्थल घड़ी चौक विजय नगर तक विशाल कलशयात्रा निकाली गई,तत्पश्चात महाराज जी व्यासपीठ से भागवत महात्म्य की कथा का श्रवण कराई। श्रीमद्भागवत कथा पुराण सप्ताह के प्रथम दिवस चंद्रा परियानी, मुख्य यजमान अशोक मंजू परियानी, महेश भावना परियानी से श्रीमद्भागवत पुराण, व्यासपीठ का पूजन अर्चन आरती आचार्य आशीष महाराज, पुष्पराज तिवारी सहित वैदिक आचार्यों ने कराई। कलशयात्रा में कमलेश अग्रवाल, अर्चना सिसौदिया, प्रतिभा भापकर, मेवालाल छिरौल्या, मनोज नारंग, विजय पंजवानी,तपन दास, धर्मेंद्र शुक्ला, विध्येश भापकर,
पार्थ, निखिल, जसिका, कविश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जनों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88