5 दिवसीय स्वदेशी खादी महोत्सव का समापन

जबलपुर दर्पण। शहर की जाबालि खादी एवं ग्रामोद्योग प्रोन्नति समिति की ओर से आगामी 26 से 30 जनवरी तक विश्वस्तरीय स्वदेशी खादी महोत्सव मनाया गया। इस आयोजन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ढंग से सेलिब्रेट किया गया। स्वदेशी और खादी जागरुकता थीम पर आधारित महोत्सव में शहर के साथ प्रदेश और देश के सभी वर्गों के लोगों को वर्चुअल माध्यम से खादी एवं ग्रामोद्योग वस्तु जरुरत के अनुसार क्रय कर सेल्फी लेकर वेबसाइट में जाबालि डॉट इन में फोटो अपलोड करके महाअभियान के सहभागी बनें। ऑफलाईन कार्यक्रमों में 5 दिन विविध प्रकार के साहित्यिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ स्वास्थ्य जागरूकता और मनोरंजन को भी शामिल किया गया है। 5 दिवसीय आयोजनों की जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष सीमा बादल स्वामी ने बताया कि 26 जनवरी को भंवरताल स्थित कल्चरल स्ट्रीट कार्यक्रम का भव्य स्वदेशी और खादी रैली के साथ उद्घाटन किया गया। इसके अलावा 27 को एमएसएमई, बैंकिंग और डीटीआईसी कार्यशाला और स्वास्थ्य जागरुकता पर कार्यक्रम, 28 को नेत्रहीन विद्यालय की बालिकाओं की ओर से पैंâसी ड्रेस प्रतियोगिता और नृत्य गायन की प्रस्तुति और साहित्य अमृत, 29 को कतरन और 30 जनवरी को खादी पैâशन शो का आयोजन किया गया।
5 दिवसीय इस आयोजन में नो पॉलिथीन जोन और विविध कार्यक्रमों के साथ प्रदर्शनी, स्टॉल और चरखा प्रशिक्षण को भी ध्यान में रखा गया है। विविध स्टॉल में खादी के बने हुए वस्त्र, मिलेट्स, ऑर्गेनिक फूड, आकर्षक ज्वेलरी, डिजाइनिंग कपड़े, टूर एंड ट्रेवल्स, बनारसी साड़ियां, बनारसी दुपट्टे, बहुत सारा फन, स्वादिष्ट फूड, आयाुर्वेदिक प्रोडेक्ट के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, चरखा प्रशिक्षण, एमएसएमई और पीएमईजीपी वर्कशॉप, मोटिवेशनल सेशन, हेल्द अवेयरनेस सेंशन, साहित्यिक कार्यक्रम और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लोगों ने नि:शुल्क लिया। 5 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतिम दिन 30 जनवरी को खादी फैशन शो का आयोजन हुआ, जिसमें खादी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, स्मार्ट सिटी सीईओ निधि सिंह राजपूत, उद्योगपति वैâलाश गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.राजेश धीरावाणी, डॉ.सुलेखा मिश्रा, प्रोफेसर अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। संचालन डॉ.कामना कौस्तुभ, जाबालि खादी की उपाध्यक्ष और आभार श्रीमति सीमा बादल स्वामी जाबालि खादी की अध्यक्ष ने किया।



