जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना खंडवा में जनवरी माह में

276 रैकों से कोयला अनलोडिंग करने का बना रिकार्ड

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना खंडवा में वर्ष 2023 प्रथम माह जनवरी में 276 कोल रैक से कोयला खाली (अनलोड‍िंग) करने का नया रिकार्ड बनाया है। कोयले की सतत् उपलब्धता के लिए समय पर रैक खाली किए जाने का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह परियोजना की स्थापना से अभी तक एक माह में सर्वाध‍िक रैक खाली करने का रिकार्ड है। उल्लेखनीय है कि अध‍िक रैक आने पर उन्हें समयावध‍ि में खाली करना जटिल कार्य है। इस कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए सम्पूर्ण प्रणाली व उपकरणों की लगातार उपलब्धता सुनिश्चिकत करनी होती है। अध‍िकतम रैक खाली होने से विद्युत गृह में कोयले की उपलब्धता बढ़ जाती है और इकाईयां अध‍िकतम विद्युत उत्पादन हेतु उपलब्ध रहती है। श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना खंडवा में अभ‍ियंताओं व कार्मिकों के निरंतर प्रयास से यह उपलब्धिग हासिल हो पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88