जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

‘अभियान शिकंजा’’ हत्या के प्रकरण में फरार 6 हजार रूपये का ईनामी शातिर बदमाश पकड़ा गया

जबलपुर दर्पण।पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को ईनामी उद्घोषित एवं प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री कमल मौर्य एंव नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह के मार्ग दर्शन में थाना गढा की टीम द्वारा 1 आरोपी को देशी कट्टा सहित पकडा गया है।थाना प्रभारी गढ़ा श्री प्रवीण धुर्वे ने बताया कि दिनंाक 31-8-23 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि शारदा मंदिर रोड बेलेसिंग रॉक के पास हत्या कें प्रकरण में फरार शातिर बदमाश राहुल अपने कमर मे दाहिने तरफ पेंट में कट्टा जैसी चीज खोंसे हुये कोई गम्भीर घटना करने की नियत से खड़ा है सूचना पर सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, मुखबिर के बताये हुलिये का युवक खड़ा दिखा जो पुलिस केा देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने अपना नाम राहुल गोड़ उम्र 27 वर्ष निवासी माली मोहल्ला गोैरैया प्लाट थाना मदनमहल बताया जो तलाशी लेने पर पेंट में दाहिने तरफ देशी कट्टा जिसमें 1 कारतूस लोड है खोसे मिला। आरोपी राहुल गोंड़ के कब्जे से देशी एक कट्टा एवं एक कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध थाना गढा में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, दुराचार, अवैध वसूली, मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के 21 अपराध पंजीबद्ध है। पकडा गया आरोपी राहुल गौड गढा के अपराध क्रमांक .557/18 धारा 307,302 भादवि के प्रकरण मे फरार था जिसकी गिरफ्तारी पर 6 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित है तथा 05 स्थाई 02 गिरफ्तारी वारंट भी लंबित है। 6 हजार रूपये कें ईनामी आरोपी राहुल गौड की उपरोक्त प्रकरण में गिरफ्तारी शुमार करते हुये 05 स्थाई एवं 02 गिरफ्तारी वारंट में भी गिरफ्तारी की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी केा अवैध हथियार सहित रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक अनिल कुमार, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम, आरक्षक सचिन, अश्वनी, राहुल, अनिल , दीपेन्द्र, पुष्पराज, कमलेश की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88