खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
बुज़ुर्ग भंवरलाल जैन की पीट-पीटकर हत्या करने के विरोध निकाला कैंडल मार्च


जबलपुर दर्पण। नीमच में भाजपा नेता द्वारा बुज़ुर्ग भंवरलाल जैन की पीट-पीटकर हत्या करने के विरोध एवं खंडवा में अघोरी साधु बाबा के बालों की जटे काटे जाने के ख़िलाफ़ जबलपुर में युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश सचिव रिज़वान अली कोटी एवं कपिल भोजक द्वारा कैंडल मार्च आयोजित किया गया। इस कैंडल मार्च में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए इसकी प्रदेश सरकार से यह मांग की। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विनय सक्सेना सहित युवा कांग्रेस के सौकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



