जोसफ जॉन हुकिन्स बहराइच एवं श्रावस्ती लोकसभा सीट के प्रभारी नियुक्त

जबलपुर दर्पण उत्तर प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में मोर्चा के कार्यसमिति की बैठक के दौरान बताया कि मिशन 2024 की तैयारी में हरी हुई ऐसी 60 लोकसभा सीटो को चिन्हित किया है जहाँ अल्पसंख्यक की आबादी 30-80 प्रतिशत है, इन सभी सीटों के प्रभारी भी नियुक्त की है, जिसमे उत्तर प्रदेश के बहराइच एवम श्रावस्ती लोकसभा सीट का प्रभारी जबलपुर से अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवम राजस्थान मोर्चा के प्रभारी जोसफ जॉन हुकिन्स को नियुक्ति किया है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश और जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर अल्पसंख्यक पसमांदा मुसलमान और ईसाई समाज के बीच जाकर भाजपा के संगठन में जोड़ने का काम करेंगे।



