जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कांग्रेस नेता ने दिखाई दबंगी लीज प्राप्त तालाब पर जबरदस्ती कब्जा जमाने की की जा रही कोशिश

जबलपुर दर्पण। जबलपुर संस्कारधानी के बरेला गौर अंतर्गत ग्राम पिपरिया कला में सुनील चौधरी ने विधिवत कलेक्ट कार्यालय से अनुमति प्राप्त कर तालाब मछली पालन हेतु लिया है जिस पर वह अपने ग्रुप के साथ तालाब में मछली पालने का काम करते हैं इसी तालाब पर स्थानीय निवासी सुनील पाठक विगत दो सालों से कब्जा जमाए हुए हैं एवं सुनील चौधरी तथा अन्य लोगों को तालाब से मछली नहीं निकालना दिया जाता है जबकि यह तालाब विधिवत रूप से जिला कलेक्टर कार्यालय जबलपुर से अनुमति प्राप्त कर 10 वर्ष की लीज पर लिया गया है सुनील चौधरी ने बताया कि उनके यहां उनके रिश्तेदार शशिकांत चौधरी पाटन के रहने वाले उनके निवास पर आए हुए थे एवं यूं ही घूमने तालाब पर चले गए थे जिस पर सुनील पाठक बल्लू पाठक एवं संजू पाठक ने उसे बुलाकर कहा कि यहां से भाग जा इतना कहने पर सुनील बल्लू एवं संजू पाठक ने शशिकांत चौधरी को डंडे से एवं बांधकर उसके साथ जबरदस्त मारपीट की जिससे शशिकांत चौधरी को पीठ पैर एवं तलवे पर पर एवं पसलियां पर चोट पहुंची हैं जिसकी सूचना सुनील चौधरी को प्राप्त होने पर वह अपनी पत्नी के साथ पहुंचे तो उनकी पत्नी के साथ भी झूमा झटकी की गई जिससे उनके हाथों में चोट पहुंची सुनील बल्लू एवं संजू पाठक ने शशिकांत चौधरी को जाति सूचक शब्द कहे एवं गालियां बकी जिस पर सुनील चौधरी अपनी पत्नी के साथ एवं शशिकांत चौधरी के साथ गौर चौकी पहुंचे एवं चौकी में अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई जिस पर पुलिस ने धारा 294 506 323 34 एवं एससी एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गौर चौकी प्रभारी विपिन तिवारी ने बताया कि शशिकांत चौधरी जो तालाब पर घूमने गया था उसके साथ इन तीनों पाठक बंधुओ ने मारपीट की एवं गालियां बकी तथा जाति सूचक शब्द कहे जिस पर अपराध दर्ज कर तीनों की गिरफ्तारी कर ली गई है एवं मुलायजा रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी वही पीड़ितों ने सुनील चौधरी ने बताया कि यह हमला उन पर किया जाने वाला था मगर उनके रिश्तेदार शशिकांत चौधरी के ऊपर यह हमला हो गया पीड़ितों ने आरोपियों पर शीघ्र कार्यवाही एवं कड़ी कार्रवाई की बात कही तथा उचित न्याय की गुहार लगाई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88