संस्कारधानी की रिया और निष्ठा को गोल्ड मेडल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के योगासन स्पोर्ट्स में मिली स्वर्णिम सफलता
जबलपुर दर्पण। उज्जैन में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के योगासन स्पोर्ट्स के अंतर्गत आर्टिस्टिक पेयर प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश ने स्वर्ण पदक जीत कर जलवा बिखेरा। संस्कारधानी जबलपुर की रिया और निष्ठा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। मध्यप्रदेश योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कंपटीशन मैनेजर वेद प्रकाश शर्मा, मध्यप्रदेश योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव, हितकारिणी इंजीनियरिंग काॅलेज के खेल अधिकारी और टेक्नीकल ऑफिसर यूथ गेम्स दिनेश सिंह ठाकुर, जिला योगासन संघ के अध्यक्ष राकेश नेमा, संयुक्त सचिव सचिन तिवारी, नागेश राव, आशीष रैकवार के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश टीम के कोच शिवम गुप्ता, रूकमणि राव और मैनेजर बरूण कुशवाहा की अगुवाई में टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम की स्वर्णिम सफलता पर नेशनल योगासना स्पोर्ट्स फेडरेशन के महासचिव डाॅ जयदीप मालपाणी, उपाध्यक्ष राकेश शास्त्री, टेक्नीकल डायरेक्टर उमंग डान, कोषाध्यक्ष रचित जी, निरंजन मूर्ति, रोहित कौशिक, चंद्रकांत मिश्रा, श्रेयश मार्कण्डेय, पारूल शर्मा, विवेक पाठक रचना जैन और सलोनी अरोरा ने हर्ष व्यक्त किया है।



