जनहित योजनाओं की जानकारी कर रहे प्रचार

जबलपुर दर्पण। नगर परिषद भेड़ाघाट विकास यात्राओं की चल रही तैयारी नगर परिषद भेड़ाघाट के अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी उपाध्यक्ष जगदीश दाहिया एवं नगर परिषद भेड़ाघाट के सी.एम.ओ. विक्रम सिंह झारिया द्वारा प्रतिदिन लगे तैयारी में प्रत्येक वार्डो में एक एक टीम गठित कि गई और प्रतिदिन निरिक्षण किया जा रहा है की कोई हितग्राही विभिन्न योजनाओं का लाभ से वंचित न छुटें । इस दौरान घर.घर सर्वे कर विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को चिन्हित किया जा रहा एवं जन सभायें आयोजित कर हितलाभों के विवरण के बारे में जानकारी दी जा रही हैं, लाड़ली संवाद और स्वच्छता के लिये श्रमदान के बारे में जानकारी दी जा रही हैं। लोगों को क्षेत्र में हुये विकास के कार्यों तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनहित योजनाओं की जानकारी दी जा रही हैं।



