सहकारिता प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में सहकारिता प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक आयोजित की गई। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पश्चात आयोजित सहकारिता प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक में प्रदेश सहसंयोजक व संभाग प्रभारी देवीदीन दुबे,प्रदेश सहसंयोजक अशोक सिंघई ने बताया कि आगामी समय मे प्रदेश के संयोजक एवं भारतीय खाद्य निगम के डायरेक्टर श्री मदनलाल राठौर जिलेवार बैठक लेने आ रहे हैं इस हेतु आवश्यक तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया । बैठक में जबलपुर जिला संयोजक हरिओम शर्मा,डिंडोरी जिला संयोजक रामलाल रजक,कटनी जिला संयोजक छेदीलाल पांडेय, सिवनी जिला संयोजक अजय त्रिवेदी,जबलपुर वरिष्ठ सहकारी नेता अखिलेश दीक्षित, सहसंयोजक राजेन्द्र चौधरी, पुरषोत्तम गुप्ता, राजेश जैन प्रिंसी,नरसिंहपुर, ग्रामीण सहसंयोजक रामप्रपन्न तिवारी,कार्यालय मंत्री रामजी यादव,राजेश पटेल,सहित अन्य जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।



