जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विकास के नाम पर ठग यात्रा पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग बंद करें भाजपा – तरुण भनोत

जबलपुर दर्पण। पूर्व वित्त मंत्री ने भाजपा पर विकास यात्रा में सरकारी कर्मचारियों के दुरुपयोग करने का लगाया आरोप।

भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पिछले 18-19 वर्षों से प्रदेश मे शासन में है और दावा करती है इनके शासन में प्रदेश में चौतरफा विकास हुआ है फिर चुनाव के नजदीक आते ही जनता को भ्रमित करने के लिए विकास यात्रा कर अपना चेहरा चमकाने का प्रयास कर रही है | भाजपा अपने विकास यात्रा में आँगनवाड़ी, नगर निगम, जिला प्रशासन सहित लगभग सभी विभागों के शासकीय कर्मियों को उलझाकर रखी है और अपने रोजमर्रा के काम और शिकायतों के निराकरण को लेकर शासकीय कार्यालयों में पहुँच रहे आमजनता को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है | प्रदेश में 15 महीने के कांग्रेस सरकार के दौरान कमलनाथ के मार्गदर्शन में श्री भनोत के वित्त मंत्री रहते हुए जबलपुर में पहली बार कैबिनेट मीटिंग के साथ ही जबलपुर के सम्पूर्ण विकास की अवधारणा रखी गई थी | भाजपा और शिवराज सरकार ईमानदारी से कांग्रेस सरकार के दौरान जबलपुर के विकास की उसी अवधारणा को भी धरातल पर उतारा जाता तो निश्चित रूप से जबलपुर का स्वरूप प्रदेश के अन्य महानगरों से बेहतर होता और जबलपुरवासियों को भाजपा के विकास यात्रा के नाम पर ठग-यात्रा नही देखना पड़ता | उक्त आरोप प्रदेश सरकार में पूर्व वित्त मंत्री एवं जबलपुर पश्चिम से विधायक तरुण भनोत ने भाजपा के विकास यात्रा में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और शासकीय कार्यालयों से खाली हाथ लौट रहे आमजनता की शिकायत के मद्देनजर लगाया है |
श्री भनोत ने बताया कि जबलपुर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस की सरकार के दौरान जबलपुर में कैबिनेट मीटिंग करने की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई और पहली बार जबलपुर को एकमुश्त लगभग 3000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली, जिसमे मुख्य रूप से डुमना मे टाइगर सफारी, नर्मदा रिवर फ्रंट, शास्त्री ब्रिज का उन्नयन एवं विस्तार, जबलपुर में मेट्रो प्रोजेक्ट, स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट, डेयरी साइंस और फूड टेक्नॉलजी कॉलेज ऐसे तमाम विकास के महत्वपूर्ण कार्य थे जो कांग्रेस सरकार के दौरान श्री भनोत के वित्त मंत्री रहते हुए जबलपुर को मिला था, किन्तु अनैतिक रूप से विधायकों की खरीद-फरोख्त कर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को भाजपा द्वारा कलंकित किया गया और कांग्रेस की सरकार गिराई गई और राजनैतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर जबलपुर के विकास मे रोड़े अटकाये गए | संस्कारधानी जबलपुर के साथ सौतेला व्यवहार करने वाली भाजपा एक बार फिर से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर अपनी तमाम नीतियों और निर्णयों से आमजनता को दिए जख्म पर नमक छिड़कने का काम कर रही है, जो इस सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाती है।

प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन सत्ताधारी राजनैतिक दल के हाथों की कठपुतली ना बने, अन्यथा कुछ महीने बाद आमजनता के आशीर्वाद से प्रदेश मे हो रहे सत्ता परिवर्तन के बाद उन प्रशासनिक अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही कि जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88