इंटरसेप्टर वाहन से ओवर स्पीड वाहनों की चलानी कार्यवाही के साथ-साथ बाहरी ट्रको से वसूल रहे इंट्री फीस:आला अधिकारी मौन

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जबलपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य को लेकर जबलपुर यातायात पुलिस को इंटरसेप्टर वाहन की सौगात दी गई है। जिसकी मदद से 800 मीटर की दूरी से वाहनों की ओवर स्पीड मापने की क्षमता है। साथ ही 300 मीटर की दूरी से वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट देखने को क्षमता तथा वाहन में स्पीड राडार साउंड मीटर सहित अन्य कई तकनीकी सुविधाएं से लैस यातायात पुलिस को मिले इस नए अत्याधुनिक वाहन से जबलपुर यातायात पुलिस खजरी खिरिया बाईपास पर अपने स्टाप के साथ वाहनों की स्पीड देखना तो ठीक है,बाईपास से दूसरे जिलों एव प्रदेशों से गुजरने वाले हैवी ट्रक वाहन की लंबी लंबी कतार में खड़े करवा कर जिले की इंट्री फीस 1000 रूपए वसूली जा रही है। जबकि हेवी कमर्शियल व्हीकल लोडिंग ट्रक की रफ्तार ही 45-60 किलो मीटर प्रति घंटा होती है। वैसे भी लांगरन के ट्रक के 95% पेपर कंप्लीट रखते है मोटर मलिक,जब स्पीड के संबंध में श्रीमान जी से पूछा गया तो उनका कहना था कि स्टेट हाईवे पर वाहन की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा होनी चाहिए। जब यही सवाल इंटरसेप्टर वाहन की कमान संभालने वाली महिला पुलिस अधिकारी से पूछा गया तो उनका जवाब था स्टेट हाईवे पर वाहन की रफ्तार 100 किलोमीटर रफ्तार पर कोई जुर्माना नही लगता। अब आप ही बताए जब खाजरी खिरया बाईपास पर इंटरसेप्टर वाहन में तैनात पुलिस टीम के बयानों में ही विरोधा भाष हो तो ट्रक वाले बेचारे क्या करे। जब इसी संबंध में यूपी के एक ट्रक चालक से बात की तो उनका कहना था इन अधिकारियों को खुद नही पता की कितनी स्पीड होना चाहिए पेपर चैक करने के बाद शहर की इंट्री की डिमांड करने लगते है। बेवजह ट्रक को खड़ा कर के रखते है जिसके कारण मजबूरी में इनको पैसा देना पड़ता है। लोकल गाड़ी वालो को नही रोकते है। जबकि नियम कानून तो देश के सभी गाड़ी वालो के लिए समान है। जब श्रीमान जी से पूछा गया सर अभी तक कितने चालान हुए है तो उनके द्वारा बताया गया अभी तक 6 वाहनों से छः हजार रु जुर्माना वसूला गया है। जबकि उस समय तक सैकड़ों वाहनों को रोका गया था। बहरहाल महीने के आखरी दिनों में चैक पॉइंट लगा कर बाहरी ट्रक वालो से इंट्री वसूली की जाती है। अब इस अवैध इंट्री फीस की शिकायत भी किस से करे,शिकायत कर भी दी तो कुछ होने वाला नही है इससे अच्छा है एक बार इंट्री फीस का पैसा देकर महीने भर आराम से अपना ट्रक लेकर बाईपास से निकलो कोई टेंशन नही है।



