अंत्योदय एवं एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल : शिक्षक प्रकोष्ठ

जबलपुर दर्पण। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ जबलपुर द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दीनदयाल चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश सहसंयोजक अमित साहू, जिला महामंत्री पंकज दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद पाठक, जिला संयोजक महेंद्र शुक्ला, जिला सहसंयोजक गौरव शर्मा एवं मनीष अग्रहरि जी ने पंडित जी पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया की अंत्योदय, एकात्म मानव दर्शन, राष्ट्रवाद, आंतरिक लोकतंत्र व स्वदेशी जागरण की परिकल्पना देने वाले पण्डित दीनदयाल जी ने भाजपा की जड़ों को सींचा है। आज उसी का परिणाम है की भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी होने का गौरव प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में दशरथ यादव, इंद्रजीत कोष्ठा, राधाकृष्ण पांडे, सुनील अवस्थी के साथ ही नगर भाजपा, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



