ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नम आंखों से दी विदाई

जबलपुर दर्पण। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया ।नम आंखों से विदाई देते हुए शाला के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया ।लघु नाटिका के माध्यम से शाला में बताए गए नटखट पलों को प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजा सराफ अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को समय का महत्व समझाते हुए उनके सफल व सुखमय जीवन की कामना की। शाला संचालक संजय जैन ने परिणाम, क्रिया एवं अभिप्राय का आशय समझाते हुए कहा कि परिणाम व क्रिया पर हमारा नियंत्रण नहीं है परंतु अभिप्राय अर्थात सकारात्मक व ऊंची सोच हमारे जीवन को सर्वश्रेष्ठ सफलता एवं ऊंचाई प्रदान करती है। इस कार्यक्रम में मिस ग्रीन वैली का खिताब त्रिशा ठाकुर एवं मिस्टर ग्रीन वैली का खिताब अक्षत जैन को प्रदान किया गया ।स्टूडेंट ऑफ द ईयर निकिता सिंह को घोषित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला संचालक मनोज ताम्रकार , सुलभ जैन , प्राचार्य श्री वीरेंद्र पटेल , प्राचार्या डॉ दीपा जैन ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया।



