जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बढ़ता मप्र – बढ़ता भारत को पूरा कर रही सरकार

शहर की चारो विधानसभा की विकास यात्रा में रही कार्यकर्ताओं की सहभागिता

जबलपुर दर्पण। अंतिम पंक्ति का उत्थान, गरीब, मजदूर, महिलाओं, यूवाओ और पिछड़ो के लिए योजनाओ के साथ बढ़ाता मप्र और बढ़ता भारत के सपने को पूरा करने का कार्य हमारी केंद्र एवँ प्रदेश की सरकार कर रही है यह बात भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने विधानसभाओं की विकास यात्रा के दौरान कही।

नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने इस दौरान बताया कि प्रदेश शासन द्वारा हर विधानसभा में सरकार की योजनाओ के लाभार्थियों से चर्चा एवँ विकास कार्यो की जानकारी देने विकास यात्रा निकाली जा रही है जिसमे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी सहभागिता दे रहे है और सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सरकार द्वारा क्षेत्र में किये गए कार्यो का ब्यौरा देने का कार्य किया जा रहा है।

सोमवार को केंट विधानसभा के कैंटोमेंट वार्ड क्र 02 एवँ वार्ड क्र 04 में, उत्तर विधानसभा के हनुमानताल वार्ड में, पूर्व विधानसभा के आचार्य विनोबा भावे वार्ड में एवँ पश्चिम विधानसभा के शहीद गुलाब सिंह वार्ड में विकास यात्रा निकाली गई जिसमें हितग्राहियों को योजनाओ के प्रमाण पत्र, चैक का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, अभिलाष पांडे, अरविंद पाठक, राममूर्ति मिश्रा, शरद अग्रवाल, महामंत्री पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88