पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी हुये लामबंद
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मुख्य मंत्री से पत्राचार कर यह मांग की गई है कि प्रदेश में पुरानी पेंषन अतिषीघ्र लागू की जाए। पुरानी पेंषन कर्मचारियों के लिए नितांत आवष्यक है क्योंकि न्यू पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों को सेवानिवृत्ती के पष्चात बहुत ही न्यूनतम राशि पेंषन के रूप में मिलती है जिससे कर्मचारियों और उनके परिवार का भरणपोषण/जीवकोपार्जन संभव नहीं है अतः पुरानी पेंषन अतिषीघ्र बहाल की जाना चाहिए।
संघ ने आगे बतााया कि पुरानी पेंषन बहाली हेतु प्रदेष के कर्मचारी लामबंद है और हर हाल में पुरानी पेंषन लागू की जाने हेतु एकमत हैं क्योंकि पुरानी पेंषन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। जब कर्मचारी विभाग के लिए वर्षों तक अपनी सेवा देता है तो उसके बदले सेवानिवृत्ति के पश्चात कर्मचारियों को जीवकोपार्जन हेतु एक सम्मान जनक राषि मिलनी चाहिए जो सिर्फ और सिर्फ पुरानी पेंषन से ही संभव है। अतः कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए माननीय मुख्य मंत्री महोद्य को पुरानी पेंषन अतिषीघ्र बहाल करना चाहिए।
संघ के शहीर मुमताज़, हेमंत ठाकरे, अफरोज़ खान, राकेष श्रीवास, स्टेनली नॉबर्ट, दिनेष गौंड़, धनराज पिल्ले, एनोस विक्टर, राजकुमार यादव, सुधीर अवधिया आदि ने मांग की है।



