डॉ. श्याम रंजन कुमार सिंह कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान के बने निदेशक

जबलपुर दर्पण।डॉ. श्यामरंजनकुमार सिंह को कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड नईदिल्ली द्वारा, कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान(अटारी) का निदेशक नियुक्त किया गया है। डॉ. सिंह ने अटारी, जबलपुर के निदेशक के रूप में कार्य भार संभाल ने उपरांत बताया कि आने वाले वर्षो में कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से बेहतरसमन्वय और एकीकृत दृष्टिकोण से अधिक से अधिक किसानो के बीच प्राकृतिक खेती एवं नवीनतम कृषि तकनिकी जैसे कृषि ड्रोन को बढ़ावा दिया जायेगा, जिस से किसानो के जीवनस्तर एवं आय में वृद्धि हो सके। इनकी नियुक्ति पर अधिष्ठाता, संचालक, अधिकारी,विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारियों ने भी बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी हैं।



