अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का होगा वैवाहिक परिचय सम्मेलन

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जबलपुर के तत्वाधान में दिनांक 19 फरवरी रविवार को प्रात: 11 बजे से संध्या 4 बजे तक सुशीला मैरिज गार्डन अमखेरा पानी की टंकी के पास गोहलपुर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा एवं समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों का रजिस्ट्रेशन कर उनका परिचय मंच के द्वारा किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं जिन्होंने कक्षा आठवीं से लेकर बारहवीं तक पिछले वर्ष 2021=22 में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उनका सम्मान समाज के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जायेगा एवं कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर एवं अन्य बीमारियों का नि:शुल्क जांच शिविर लगाया जाएगा एवं जबलपुर के आसपास अन्य जिलों के समाज संगठन के विस्तार को लेकर नई नियुक्तियां की जाएगी। 30 अप्रैल 2023 को आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है।
कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील भारत सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष, संजय यादव बरगी विधायक, दिनेश यादव, प्रदीप यादव, शिव यादव, केएन िंसह यादव, मनोज यादव, श्रीमति विनीता यादव, श्रीमति रचना यादव, उमेदा यादव, प्रभा यादव, श्रीमति कमलेश यादव, हुमा यादव, गार्गी यादव, सुषमा यादव, रामरतन यादव, मनोज यादव, अशोक यादव, सुभाष यादव, पीएल यादव, परमू यादव, बबलू यादव, सलकनाथ यादव, शशांक यादव, विजय सिंह यादव, पार्षद राजेश यादव, पार्षद ऋषि यादव, पार्षद हर्षित यादव, पूर्व पार्षद प्रदीप यादव, राघवेंद्र यादव लालू, घनश्याम यादव, चैनसिंह यादव, पवन यादव, संजय यादव, प्रमोद यादव, बबला यादव, चित्रांश यादव, सुरेंद्र यादव, दीपक यादव, अरविंद यादव, विवेक यादव, पंचम यादव, अखिलेश यादव, रवि यादव, सुनील यादव, रोहित यादव, अनूप यादव, अजय यादव, गोलू यादव, आरपी यादव, टीकेंद्र यादव, रामजी यादव, सौरभ यादव, रजनीश यादव, सर्वेश यादव, शुभम यादव, नितिन यादव आदि ने की है।



