जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का होगा सम्मेलन
जबलपुर दर्पण। जिला कांग्रेस ग्रामीण का जिला अध्यक्ष बनने के बाद लगातार दौरे एवं प्रदेश कांग्रेस के परिपत्र के अनुसार देश व्यापी आंदोलन समस्त ब्लॉक में जो कि स्टेट बैंक एवं एलआईसी का समस्त ब्लाकों में घेराव किया ब्लाकों के दौरे किए। जिले के ब्लाक मंडल, सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं के विचार एवं सुझाव हेतु ग्रामीण जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज रविवार को मानस भवन में किया जा रहा है।
जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के सांसद विवेक तन्खा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव सी.पी.मित्तल साथ में जिला प्रभारी सुनील जैन एवं सहप्रभारी विभाष जैन उपस्थित रहेंगे। स्थानीय चारों विधायक तरुण भनोट, लखन घनघोरिया, संजय यादव, विनय सक्सेना एवं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू उपस्थित रहेंगे।
ग्रामीण का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी वक्ता अलग-अलग विषय पर चर्चा करेंगे। कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन में मुख्य विषय संगठन की मजबूती, हाथ से हाथ जोड़ा यात्रा, ब्लाक मंडल सेक्टर एवं बूथ एवं पेज प्रभारी स्तर पर कार्य करने की योजना, प्रदेश सरकारर की गलत नीति को उजागर करना, केंद्र सरकार की गलत नीति के विरोध, प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक नगरीय निकायों में संपत्ति कर 200 प्रतिशत बढ़ाया गया, बेरोजगारी पर चर्चा, मंहगाई पर चर्चा, बिजली दर में वृद्धि ट्रांसफार्मर में परेशानी, अनाप शनाप विद्युत बिल, खेतों तक बिजली के खंभे तक नहीं लगाए जाते। आदिवासी क्षेत्रों में किसानों को पानी नहीं। गौशालाओं में व्यवस्था बिजली नहीं, पानी नहीं, उनके आहार की व्यवस्था नहीं। ऐसे विभिन्न विषयों को लेकर ग्रामीण जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कांगे्रस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष डॉ.नीलेश जैन ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि ब्लाक मंडल, सेक्टर बूथ के कार्यकर्ता का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज मानस भवन राइट टाउन में होने जा रहा है वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कौशल्या गोटिया, ग्रामीण अध्यक्ष महिला अलका डोंगरे, रामकिशोर पटेल, इंदु पटेल, डॉ.संदीप सिंघई, तारा जैन, बल्ली रजक, प्रवीण पटेल, इत्यादि लोग मौजूद रहे।



