जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मधुवन पार्क में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बिखरे, इंद्रधनुषी रंग

जबलपुर दर्पण। मधुवन कॉलोनी उखरी रोड स्थित मधुवन पार्क में मधुवन क्षेत्रीय विकास समिति व दायित्व एक सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 4 से 14 वर्षीय बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता में बिखरे इंद्रधनुषी रंग। आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के उपस्थित लगभग 90 विद्यार्थियों के दो समूह 4 से 7 आयु तथा 8 से 14 आयु के बनाये गये थे। छोटे बच्चों को स्वतंत्र चित्रकारी तथा बड़े बच्चों को चित्रकारी हेतु “हमारा पर्यावरण” विषय दिया गया। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता निर्णायक के रूप में कलाविद् अस्मिता शैली ने प्रत्येक चित्रकारी का सूक्ष्म अवलोकन कर दोनों वर्ग में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान का चयन किया। आयोजन में क्षेत्रीय पार्षद सोनिया ठाकुर सहित मधुवन क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. विजय तिवारी ‘किसलय’, महासचिव अतुल तिवारी, उपाध्यक्ष मनीष साहू एवं राजेश खरे की भूमिका विशेष सराहनीय रही। “दायित्व एक सामाजिक संगठन” के अध्यक्ष श्री रजनीश द्विवेदी का योगदान व सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।
सहभागी बच्चों को उत्तम चित्रकारी के लिए दोनों संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र तथा दोनों वर्गों के बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हेतु पुरस्कृत किया गया। 4 से 7 आयुवर्ग में काव्या नामदेव प्रथम्, मीनल साहू द्वितीय शिवाक्ष द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहे। उसी तरह 7 से 14 आयुवर्ग में नमन सेन प्रथम, प्रिन्स ठाकुर द्वितीय तथा शैवी खेरा तृतीय स्थान पर रहे।
इस प्रतियोगिता के दौरान दिल्ली पब्लिक स्कूल जूनियर, रामेश्वरम कालोनी की शिक्षिकाओं ने बच्चों के विभिन्न खेल व क्विज प्रतियोगिताएँ करा कर विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए अपने विद्यालय की कार्यप्रणाली अभिभावकों के साथ साझा की।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों के अभिभावकों सहित कॉलोनी के विजय कुमार तिवारी, मनोज नामदेव, मनीष नामदेव, अंशु पटेल, रागिनी तिवारी, शिवांगी साहू, सुमन तिवारी, जानकी नामदेव आदि अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष साहू व आभार प्रदर्शन राजेश खरे द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page