जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
दृढ़ोमर वैश्य समाज की सचिव बनी *अनीता गुप्ता

सरंक्षक का पदभार सुमन गुप्ता, उपाध्यक्ष का पद शर्मिला गुप्ता को
जबलपुर दर्पण। जबलपुर दर्पण। दृढ़ोमर वैश्य समाज की महिला कार्यकारणी महिला प्रकोष्ठ की जबलपुर महानगर की अध्यक्ष श्रीमति सरिता गुप्ता द्वारा घोषित की गई है। जिसमे सचिव का दायित्व श्रीमती अनिता गुप्ता एवं समाज की सरंक्षक का पदभार अनुभवी और लगनशील श्रीमती सुमन गुप्ता को दिया गया इसी के साथ ही समाज के हर कार्य के लिए सदा तत्पर रहने वाली शर्मिला गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दृढ़ोमर वैश्य समाज की महिला कार्यकारणी महिला प्रकोष्ठ में श्रीमती हिना गुप्ता ,रश्मि गुप्ता ,वंदना नायक,दीपा नायक ,मनीषा गुप्ता ,रंजना गुप्ता ,समाज की अन्य महिलाओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।



