जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

टीम आशीष दुबे मित्र मंडली के भोज में शामिल हुए नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के भाजपा नेता व कार्यकर्ता

फर्श पर बैठकर सांसद ने जमाई महफिल, कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन

पाटन/जबलपुर दर्पण। टीम आशीष दुबे मित्र मंडली के द्वारा आयोजित भोज में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आय जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ताओं,समाजसेवियों एवं विकास यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता जो लगभग 20 दिनों से सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचने का काम कर रहे थे उन सभी के सम्मान में टीम आशीष दुबे मित्र मंडली के द्वारा यह भोज आयोजित किया था। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पं.आशीष दुबे ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि पाटन मझौली विधानसभा के मंडल एवं बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्त्ता के सम्मान में यह भोज आयोजित किया गया था। भोज में पधारे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए सांसद राकेश सिंह, जिला ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, पूर्व विधायक शरद जैन, रत्नेश सोनकर, अखिलेश्वरा नंद जी, जिला पंचायत सदस्य ठा.मनोहर सिंह, विनोद गोटिया, जिला सदस्य, जनपद सदस्य, पंच, सरपंच सहित बड़ी संख्या में कटंगी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से आय आम नागरिकों की कटंगी रेस्ट हाउस में उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page