पाटन थाना क्षेत्र में कार के सायलेंसर चुराने वाली गैंग सक्रिय

साहू कालोनी में खड़ी 3 कारों के साइलेंसर गायब,चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
पाटन/जबलपुर दर्पण। बिना थाना प्रभारी के पाटन थाना क्षेत्र में इन दिनों घरों के बाहर खड़े वाहनों के साइलेंसर चोरी करने वाली गैंग सक्रिय है। चुकी पूर्व थाना प्रभारी का प्रमोशन होने की वजह से पाटन थाना इस समय बिना टीआई के संचालित हो रहा है। जिससे थाना क्षेत्र में अराजकता का माहौल बना हुआ है। थाने से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 26-2-23 की दोपहर देवेन्द्र साहू निवासी साहू कालोनी पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके दोस्त अमित चौरसिया एवं महेन्द्र रजक हम तीनों ने अपनी मारूती ईको वाहन साहू कालोनी में शंकर मंदिर के सामने खड़ी की जब दूसरे दिन सुबह उसने गाड़ी स्टार्ट की तो उसकी गाड़ी तेज आवाज करने लगी,उसने चैक किया तो उसकी गाड़ी का सायलेंसर गायब था उसने अमित एवं महेन्द्र को बुलाकर बताया तब उन दोनों ने अपनी गाड़ियों को चैक किया तो उन दोनों की गाड़ियों के भी सायलेंसर गायब थे। उसकी गाड़ी क्रमांक एमपी 20 सीएल 1593 एवं अमित की गाड़ी का नम्बर एमपी 20 सीई 9205 तथा महेन्द्र की गाड़ी का नम्बर एमपी 20 सीएल 2089 के किसी अज्ञात चोर ने सायलेंसर चोरी कर लिया गया। चोरी गये सायलेंसरों की कीमत लगभग 50 हजार रूपये होगी। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



