संत शिरोमणि गाड़गे जी महाराज की हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई गई

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा
रजक समाज सतधारा समिति तत्वाधान में सिहोरा ढीमरखेड़ा, बहोरीबंद, जबलपुर, और कटनी के रजक समाज द्वारा इस वर्ष संत शिरोमणि गाड़गे जी महाराज की 144 वीं जयंती मनाई गई। समारोह 24 फरवरी दिन शुक्रवार को अनंतराम रजक की अध्यक्षता में मनाई गई। इस कार्यक्रम के दौरान गाड़गे जी महराज और सोमवती मां देवी की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। गाड़गे जयंती समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ अध्यक्ष सुरेश पटेल, आशुतोष रजक, राजकुमार रजक, नंदकिशोर रजत, रामनारायण रजत, नोखेलाल रजक, डगन लाल रजक, लखन लाल रजक दिलीप रजक, आदि रजक समाज के लोग उपस्थित रहे।



