राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रमl सपन्न

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष 28 फरवरी को किया जाता है1 इस दिवस का महत्व है कि 28 फरवरी 1930 को भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सर सी वी रमन ने रमन इफेक्ट की घोषणा की थी इस खोज के लिए उन्हें 1930 में नॉवेल पुरस्कार मिला l नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले वह पहले एशियन वैज्ञानिक एवं भारतीय वैज्ञानिक थे lभारत में 1986 से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन विभिन्न वैज्ञानिक संस्थाओ में, विद्यार्थियों के बीच वैज्ञानिक जागरुकता विकसित करने की उद्देश्य से किया जाता हैl इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय ग्लोबल साइंस फॉर ग्लोबल बेलबीइंग है , विषय डिपार्टमेंट ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी द्वारा घोषित किया जाता है l शास. महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ एवं महाकोशल विज्ञान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 27 एवं 28 फरवरी 2003 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया जा रहा है l आज दिनांक 27 फरवरी को अंतर महाविद्यालय पोस्टर प्रतियोगिता विषय ऊर्जा संरक्षण पर एवं विज्ञान मॉडल का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 50 विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया l कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए एल महोबिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ , कार्यक्रम में डा सुनीता शर्मा , डा आर के श्रीवास्तव , डा अवधेश बागरी, डा प्रीति खरे, डॉ मनीषा सक्सेना , डा अपर्णा अवस्थी , डा अर्चना द्विवेदी , विनीता रतोनिया, डा सुतांजय सक्सेना एवं डा सत्यनारायण रावत का सहयोग रहा ।



