धार धार हथियार से गोदकर पल्लेदारी की हत्या,आरोपी अज्ञात

जांच में जुटी पुलिस
पाटन,जबलपुर दर्पण। पाटन के तिलंगवा गांव के पास में 25 वर्षीय बिहारी युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को बेरहमी से पीटा गया है जिसकी वजह से युवक की जान गई है।
एस आई जगदीश सिंह ने बताया कि मृतक का नाम राजेश ऋषिदेव उम्र 25 वर्ष निवासी साधुपुर टोला बिहार का रहने वाला था। जो राहुल अग्रवाल की राइस मिल में पल्लेदारी का काम करता था डायल 100 की सूचना पर आज सुबह 9 बजे घटना स्थल पर पुलिस पहुंची थी। पंचनामा कार्यवाही कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी हॉस्पिटल भिजवाया गया मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
वही ग्रामीण ने बताया कि राहुल अग्रवाल की राइस मिल में मृतक काम करता था शाम 4 बजे मिल के मेन गेट पर ताला लगा दिया जाता था उसके बाद कोई भी पल्लेदार बाहर नहीं निकल सकता था। मृतक शाम 4 बजे से गायब बताया जा रहा था।
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक की एक आंख भी निकाल ली गई एवं माथे पर गहरा घाव भी लोगों ने देखा है। किसी धारदार चाकू से गोदकर युवक की हत्या की घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस की निष्क्रियता एवं धन्ना सेठों से अवैध वसूली के चलते पाटन नगर में संचालित राइस मिलों एवं वेयर हाउस में काम करने वाले कर्मचारियों तथा पल्लेदारों का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं कराया जाता जिसके कारण अपराध होने का खतरा हमेशा बना रहता है..!



