गैलेक्सी द्वारा, जीआरपी पुलिस लाइन में सीपीआर कार्यशाला

जबलपुर दर्पण । सीपीआर आपातकालीन स्थिति में व्यक्ति की जान बचाने की, पहली मेडिकल प्रक्रिया है! जीवन रक्षक सी पी आर का सही ज्ञान और समय पर प्रयोग, प्राण सुरक्षा के लिए पहला कदम है! यह कहना है, महकौशल के सुप्रसिद्ध, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अखिलेश दुबे का!
गैलेक्सी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल जबलपुर के द्वारा, जीआरपी पुलिस लाइन जबलपुर मैं सीपीआर के संबंध में ट्रैनिंग कार्यशाला में, अस्पताल के डाक्टर श्री अरुण शुक्ला एवं उनकी टीम के द्वारा कार्यवाही कैसे करना है, प्रैक्टिकल करके भी बताया गया। सीपीआर किसी भी व्यक्ति की, उस परिस्थिति में जान बचाने की प्रक्रिया को कार्डियो पलमोनरी रिस्यूसिटेशन सिस्टम के माध्यम से जान बचाई जा सकती है यह समस्या आर्ट अटैक के समय ,करंट लगने के समय पानी में डूबने के बाद और भी कई कारणों से उत्पन्न होती है, तो प्राथमिक रूप से प्राथमिक उपचार बतौर यह कार्रवाई की जाती है, ट्रेन में यात्रा करते समय किसी भी यात्री को यह समस्या उत्पन्न हो सकती है!
जीआरपी थाना जबलपुर पुलिस लाइन के करीब 70 कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम उप पुलिस अधीक्षक आरके गौतम के द्वारा पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर श्री विनायक वर्मा (भापुसे) के दिशा निर्देश पर आयोजित किया गया । जीआरपी थाना प्रभारी जबलपुर श्री कश्यप भी उपस्थित रहे।
अंत में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ हरिशंकर चंदेल ने सभी का आभार व्यक्त किया और बतलाया की गैलेक्सी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल जबलपुर हृदय रोग से संबंधित सभी प्रकार की उच्चतम सुविधाएँ, सर्वश्रेष्ठ उपचार, मरीजों को प्रदान करने हेतु देने संकल्पित है!



