आप ने फूका केंद्र सरकार का पुतला

जबलपुर दर्पण । आम आदमी पार्टी जबलपुर ईकाई द्वारा देश व्यापी आवाहन पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री/शिक्षा मंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में आज मालवीय चौक पर केंद्र सरकार का पूर्व संगठन मंत्री डां. मुकेश जायसवाल जी के नेतृत्व में पूर्व प्रदेश संगठन सचिव जबलपुर जोन प्रभारी आशीष सिंगरहा जी की उपास्थि में भाजपा की केंद्र सरकार का पुतला फूका। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री डां मुकेश जायसवाल ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार आम आदमी पार्टी से डर रही है। 2024 में सत्ता के जाने के डर से आम आदमी पार्टी के नेताओं पर फर्जी केश लगा कर जेल में बन्द कर रही है। मोदी सरकार ने देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षा मंत्री दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऊपर फर्जी।केस लगा कर गिरफ्तार कर लिया। डा जायसवाल ने कहा देश संविधान से चलता है हिटलर शाही से नहीं आज केंद्र की सरकार हिटलर शाही रवैया अपना कर आप नेताओ के ऊपर फर्जी केस लगा रही।ईडी / सी बी आई का इस्तेमाल कर लोकतंत्र की हत्या कर रही। पूर्व प्रदेश संगठन सचिव जबलपुर जोन प्रभारी आशीष सिंगरहा जी ने कहा कि मनीष सिसोदिया जी को मुख्यमंत्री जी तुरंत रिहा करें अन्यथा आम आदमी पार्टी भाजपा के कार्यालय घेरेगी पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव ने कहा कि भाजपा सत्ता के मद में चुर होकर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है जनता के द्वारा चुनी बैधानिक सरकार को काम नहीं करने दे रहीं है
आज विरोध प्रदर्शन में यह साथी उपस्थित रहे प्रवीण परसाई ईदू शाह रहवर डां शेख अब्दुल्ला अखतर शाह दिनकर शुक्ला आवेद मंसूरी देवेन्द्र जायसवाल गुरमीत सिंह मैनी शबाना याशमीन सरला साहू सविता जायसवाल रचना मैनी रशिमत मैनी आरती झारिया संजय सेन मंगलेश्वर गजभिये मदन शर्मा महेश शर्मा हरीश श्रीवास्तव त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी आदेश दूवे धर्मदास आचार्य बसीम खान अंकित गोस्वामी मयंक राज संतोष झारिया सागर चौधरी असलम खान विजय मोहन पहला नवीन विशवकर्मा उजागर सिंह नरेश बजाज।



