जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जलवंशीय मांझी समाज के परिचय सम्मेलन में 3 जोड़ों की हुई शादियां

जबलपुर दर्पण। जलवंशीय मांझी समाज शैक्षणिक एवं सेवा समिति का 3 आदर्श विवाह और परिचय सम्मेलन का आयोजन सामुदायिक भवन, रांझी में संपन्न हुआ। समाज की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति भूमा रैकवार के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि मांझी, रैकवार, सोंधिया, बर्मन, कश्यप, केवट, निषाद, बाथम, बिंद आदि समस्त जनजातियों का संगठन है। महाकौशल क्षेत्र जैसे कि रीवा, भोपाल, सीधी, सतना, मंडला, ग्वालियर, कटनी, सागर, दमोह, मझौली, पाटन, कटंगी इत्यादि क्षेत्रों से परिचय सम्मेलन में लोगों का आना हुआ था। युवक युवतियों के साथ परिवार के लोग भी साथ में आए हुए थे। मंच पर बारी-बारी से युवक युवतियोें ने अपना परिचय दिया। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति भूमा जी ने बताया कि, आदर्श विवाह परिचय सम्मेलन में 3 जोड़ों की शादियां हुई एवं लगभग 300 युवक व युवतियों का पंजीयन हुआ है।
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सरस्वती सोंधिया, प्रियंका बर्मन, विशाखा सोंधिया, मीना रैकवार, शिल्पा कश्यप, बसंती रैकवार, अंजली बर्मन, रेखा रैकवार, आरती केवट, जया सोंधिया, गीता कश्यप, नम्रता रैकवार, नीलम रैकवार, प्रीति मांझी, गीत रैकवार, मुकेश रैकवार, गोपाल मांझी, रामदास रैकवार, दिलीप बाबू, उमाशंकर आदि सामाजिक महिला पुरुष बंधु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88