जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शासकीय होम साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अंतर्गत प्राणीशास्त्र विभाग में हुए विविध आयोजन

जबलपुर दर्पण ।वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत को जो स्थान प्राप्त हुआ है, उसमें विज्ञान की अहम भूमिका रही है । वर्ष 2023 में प्रवेश के साथ ही इस साल का थीम भारत की उभरती वैश्विक भूमिका और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में बढ़ती पहुंच को प्रदर्शित करता है l इसी तारतम्य में शासकीय होम साइंस कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग में 02 दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अंतर्गत साइंटिफिक पोस्टर एवं विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l यह आयोजन महाविद्यालय की वर्तमान प्रभारी प्राचार्य डॉ. आभा पाण्डेय के निर्देशन, विभागाध्यक्ष डॉ. रीता सोलंकी के मार्गदर्शन एवं समन्यवयक डॉ. साधना केशरवानी एवं डॉ. अर्जुन शुक्ला के नेतृत्व में हुआ l डॉ. साधना ने अपने वक्तव्य में कहा कि जय विज्ञान और जय अनुसंधान की अवधारणा के अनुरूप अमृत काल के 25 वर्षों में भारत विज्ञान और तकनीक के दम पर दुनिया में अग्रणी देश होगा । डॉ. अर्जुन ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं और विद्यार्थियों को विज्ञान से जोड़ने, रूचि लेने और उनमें वैज्ञानिक जागरूकता पैदा करने में सहायक बनते हैं । कार्यक्रम के आयोजन में विभाग की रश्मी सिंग्रोरे, श्रद्धा खापरे, डॉ. नीतू सोनी, डॉ. अजेन्द्र, डॉ. मनीला भाटिया, डॉ. तिल्लोत्मा, अमृता आदि का विशेष सहयोग रहा l आयोजित प्रतियोगिता में महाविद्यालय की लगभग 80 छात्राओं ने अपनी सहभागिता दी जिसमे बी.एससी प्रथम वर्ष की शिवांजली तिवारी, गरिमा शर्मा, कनन शर्मा के कार्य उत्कृष्ट रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88