परिसंघ जबलपुर के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य सुभाष रामनाथ पारधी जी से मुलाकात कर 4 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के सदस्य केंद्रीय राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री राम सुभाष रामनाथ पारधी के नगर आगमन पर अनुसूचित जाति जनजाति परिसंघ जबलपुर के पदाधिकारियों ने उनसे सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया और कर्मचारियों की समस्याओं और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर 4 सूत्री ज्ञापन सौंपा ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अजय झारिया, जिलाध्यक्ष राजेंद्र कापसे, महासचिव मुक्तेश्वर राव, वरिष्ठ मेंबर जगदीश नन्हेट, संयुक्त सचिव किशोरी लाल बढ़ेल, उपाध्यक्ष जय केवट ,सुखदीन कटारे , ममता मलिक, राजेश बुनकर , सामाजिक कार्यकर्ता शशि कांत राणा,डोमराव खातरकर, राजेश बुनकर, राजकुमार चौहटेल, एसके सचदेव ,श्याम मलिक, गोपाल सिंह ,जी डी नागले , पी आर डोंगरे ,भूपेंद्र सिंह एवं एडवोकेट सम्यक बौद्ध, उपस्थित रहे। ज्ञापन में दलित उत्पीड़न को रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं और अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण थानों में 100% आरक्षित वर्ग के व्यक्तियों को रखा जाए । पदोन्नतियों पर लगी रोक हटाई जाए तथा आरक्षण को कानून बनाने हेतु 117 नं. का लंबित विधेयक को संसद से पारित किया जाए। नगर निगम,नगर पालिकाओं से ठेका प्रथा समाप्त किया जाये एवं सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को रखा जाए। मध्यप्रदेश के समस्त विभागों में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के बैक लाग के रिक्त पदों पर क्रमबद्ध तरीके से अति शीघ्र नियुक्ति की जाये। चर्चा के दौरान सदस्य महोदय ने अति शीघ्र नियमानुसार मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।



