होली मिलन समारोह उत्साह पूर्वक, सानन्द सम्पन्न

जबलपुर दर्पण । जबलपुर GIF ग्रेनेडियर परिषद के वरिष्ठ नागरिकों के संगठन ने संस्कारधानी में स्थापित स्वयं सिद्ध पीठ मंदिर सबके मनोरथ पूर्ण करने वाले भगवान पाटबाबा की भक्ति भाव से पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया । अध्यक्ष काजल विश्वास, संगठन सचिव अनिल शुक्ला ने उपस्थित वरिष्ठ जनों को पूरे सम्मान से होली के सतरंगे गुलाल का तिलक लगाकर अभिनन्दन किया । सभी ने होली मिलन के इस समारोह को भव्यता और सौहार्दपूर्ण के साथ मनाया ।
संगठन के अध्यक्ष काजल विश्वास ने सहयोग और सेवा की सदभावना को लेकर संगत को मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। संतोष पवार ने भी कहा कि हम सबका मिशन क्या है संकल्प के साथ सेवा भाव जागृत करें उन्होंने मुख्य बिंदुओं को बहुत ही सारगर्भित तरीके से सबके समक्ष रखा। इस मौके पर ओ पी लाल, अनिल शुक्ला, गुरमुखदास, एवं दिव्यकान्त निगम ने भी संगठन को क्रियाशील, गतिशीलता प्रदान करने का आग्रह करते हुए आभार प्रकट किया। आज के इस रंगोत्सव होली मिलन समारोह में काजल विश्वास,एम एल अग्निहोत्री, पूरन लाल झरिया, दिव्यकान्त निगम, अनिल शुक्ला, गुरमुख दास एल गढ़ेवाल, डी पी यादव, ओ पी लाल, एस के भंडारी, महेश मिश्रा, रामजी तिवारी, जगदीश पटेल, राज कुमार ठाकुर, जी पी सक्सेना, नरसिंह राम, डी के गुप्ता, संतोष पवार,वीरेश्वर ध्रुवे ,राम सिंह ठाकुर,जी के चौकसे की गरिमामय उपस्थिति रही ।



