राष्ट्रीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में परवेज़ खान का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। मप्र जागरुक खेल संघ के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अभी हाल ही मे बंगलुरु मे 22 से 26 नवंबर के बीच सीनियर नेशनल बेंच प्रेस प्रतियोगिता में मिशन हेल्थ क्लब के परवेज़ खान ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर बेस्ट लिफ्टर का खिताब जीता, साथ ही जुबेर कुरेशी ने 120 किलो ग्राम बॉडी वेट मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया, और रोशनी नायर ने मास्टर वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया l आप सभी पदक विजेता खिलाडी कोच लॉरेंस मार्टिन एवं निहाल बैन के मार्गदर्शन में मिशन हेल्थ क्लब में अभ्यास प्राप्त कर रहे है l इनकी उपलब्दी पर आलोक मिश्रा, गुरुचरण श्रीवास्तव, लॉरेंस मार्टिन, क्रिस्टोफर नरोन्हा, एस. टेंडलू, दिनेश राव, फिलिप एंथोनी, बीनू स्वामी, अनूप शर्मा, पवन तोमर, विवियन मार्टिन, अंजना पांडेय, अनुपमा बोस, विक्टोरिया दास, आदि के शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की l



