जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संत रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्रा का पूर्व एवँ केंट विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

जबलपुर दर्पण। रविदास मंदिर निर्माण हेतु निकाली जा रही समरसता यात्रा मंगलवार को पूर्व विधानसभा एवँ केंट विधानसभा में निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का जगह जगह मंच लगाकर स्वागत किया गया।

समरसता यात्रा घमापुर चौक से प्रारंभ हुई जो भानतलैया, बड़ी खेरमाई, दुर्गा चौक, मथुरा की बाड़ी, सिंधी केम्प, सिद्धबाबा, झामनदास चौक, बम्बा देवी, शीतलामाई, कांचघर होते हुए चुंगी चौकी पहुँची जहाँ जनसंवाद कार्यक्रम को संतजनों ने संबोधित किया।

इसके बाद यात्रा राममंदिर, चुंगी चौकी होते हुए केंट विधानसभा के सतपुला से प्रवेश कर गोकलपुर पहुँची जहां सामुदायिक भवन में जन संवाद कार्यक्रम को जनप्रतिनिधियों एवँ संतजनों ने संबोधित किया यहाँ से यात्रा आगे बढ़ते हुए रांझी मेन रोड, बापू नगर, आमनाला, सरस्वती शिशु मंदिर होते हुए बड़ा पत्थर में समाप्त हुई।

यात्रा में मप्र जनअभियान परिषद उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, डॉ पवन स्थापक, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, रत्नेश सोनकर, यात्रा प्रभारी राजेश मिश्रा, शिवराम बेन, माइकल कपूर, पंकज मिश्रा, शिवा चौधरी, मंडल अध्यक्ष योगेश लोखंडे, दामोदर सोनी, राहुल दुबे, गुड्डा केवट, ऋषि सोनकर, संजय वर्मा, अकील अहमद, आशीष राव, संतोषी ठाकुर, तृष्णा चटर्जी, बाबा श्रीवास्तव, राम सोनकर, अविनाश चमकेल, पार्वती ठाकुर, सावित्री शाह, गोलू जाट, अर्चना ठाकुर, वर्षा मुकेश बिरहा, अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, गोविंद यादव, आशा सिंह, सुम्मी सुनाने, सीतारमण दुबे, रिक्की यादव, सौरभ अहिरवार आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल होकर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88