सिनगौरी गांव के समीप दो बाईको की भिडंत,घायल को किया जबलपुर रिफर

पाटन/जबलपुर दर्पण। पाटन ब्लाक के अंतर्गत आने वाले सिनगौरी गांव के पास दो बाईक सवारों की आपस में भिडंत हो गई जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने का मामला सामने आया है। पाटन थाने से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 13-3-23 की शाम 6-45 बजे छोटू नामदेव सिविल लाईन पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं उसका भाई दीपक नामदेव अपनी मोटर सायकल से भमक पड़रिया से पाटन आ रहे थे हम लोग जैसे ही सिनगोरी गांव के पास पहुचे तभी पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन टी 2750 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से बाईक चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे वह एवं उसका बड़ा भाई दीपक रोड़ पर गिर गये जिससे उसके भाई दीपक के वायें पैर में चोट आयी भाई को उपचार के लिए पाटन शासकीय अस्पताल लेकर आय जहां डॉक्टर ने जबलपुर रिफर कर दिया था उसने अपने भाई दीपक को उपचार के लिए मोहन लाल हरगोविन्ददास अस्पताल में भर्ती कराया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



