रंगोत्सव मिलन समारोह में महापौर व क्षेत्रीय विधायक हुए शामिल

एंकर:-रंग पंचमी के उपलक्ष्य में जबलपुर स्तिथ
जबलपुर दर्पण । लम्हेटाघाट में रंगोत्सव मिलन समारोह मनाया गया।जहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह(अन्नु)व बरगी विधानसभा विधायक संजय यादव हुए शामिल।वही इस सुंदर बेला में महापौर जगत बहादुर सिंह(अन्नु) ने बताया होली का रंग गुलाल त्योहार राधा कृष्ण का है और इस त्यौहार में दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं,मैं अपने आप को बड़ा ही भाग्यशाली समझता हूं कि रंगोत्सव मिलन समारोह में मुझे आमंत्रित किया गया और यहां आकर मुझे अपूर्व प्यार,स्नेह और सम्मान मिला है(वही बरगी विधानसभा विधायक संजय यादव ने कहा इस मंच पर आकर मुझे बहुत खुशी एवं बहुत प्रसन्नता हुई है,बरगी विधानसभा क्षेत्र के सभी भाइयों ने मेरा स्वागत कर जो सम्मान दिया है उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा मैं सभी से विनती करना चाहूंगा होली का त्यौहार रंग गुलाल का त्यौहार है इसे श्रद्धा भाव और प्रेम से मनाएं मैं समस्त जबलपुर वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।



