ब्राह्मण संस्कार महासभा का होली मिलन समारोह संपन्न

जबलपुर दर्पण । ब्राह्मण संस्कार महासभा द्वारा कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा भवन चेरीताल में राज्य शिक्षा सलाहकार डॉ .श्रद्धा तिवारी के आतिथ्य व धार्मिक विकास समिति के अध्यक्ष श्री के. के. शुक्ला की अध्यक्षता तथा संस्कार महासभा के संरक्षक श्री दिलीप दुबे ,अध्यक्ष श्री के.के.शर्मा,श्री आनंद शुक्ला,श्री मुन्ना लाल दुबे,श्री वीरेन्द्र तिवारी,श्रीमती भगवती भारद्वाज व श्रीमती प्रमीता शर्मा, डॉ. एच. पी.तिवारी, पी के तिवारी,महेश स्थापक,दिनेश मिश्रा ,वैभव गर्ग , अनीता मिश्रा,आरती दीक्षित,मीरा दुबे,सुधा पांडे व मिथिलेश तिवारी की विशेष उपस्थिति में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम अतिथियों ने भगवान परशुराम जी का पूजन अर्चन और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तत्पश्चात होली के गीतों की धुन पर थिरकते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर आपस में खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर डॉ.श्रद्धा तिवारी ने कहा कि होली पर्व और इसमें डाले जाने वाले विविध रंग जीवन संग्राम में आने वाले हर रंग व हर परिस्थिति में समत्व भाव की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष के .के .शुक्ला ने इस विशिष्ट कार्यक्रम हेतु आयोजकों को साधुवाद दिया।संरक्षक दिलीप दुबे ने आगामी 19 मार्च को महासभा द्वारा आयोजित किए जा रहे विधवा – विधुर परिचय सम्मेलन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।सूत्रधार वीरेंद्र तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। महामंत्री आनंद शुक्ला ,महिला अध्यक्ष प्रमीता शर्मा व संरक्षक भगवती शर्मा ने विधवा विधुर परिचय सम्मेलन में सामाजिक सहयोग का आह्वान किया।संचालन मुन्ना लाल दुबे ने तथा आभार प्रदर्शन वीरेंद्र तिवारी ने किया।



