जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एसोसिएशन के सदस्‍यों ने की महापौर और नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात

जबलपुर दर्पण। चंडालभाटा ट्रान्सपोर्ट नगर एसोसिएशन के व्‍यापारियों ने शनिवार को नगर निगम पहुंचकर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्‍नू और नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी परेशानियों को रखा। व्‍यापारियों की बातें सुनने के बाद महापौर ने कहा आश्‍वासन दिया क‍ि व्‍यापारियों की समस्‍याओं का हल एक सप्‍ताह के भीतर करना सुनिश्‍चित कराया जाएगा। चंडालभाटा ट्रान्सपोर्ट नगर व्‍यापारी संघ के अध्‍यक्ष राजेश अग्रवाल बबलू ने बताया क‍ि ग्राम माढोताल खसरा नं. 153, 154 में नगर निगम ने वर्ष 1992-93 में 38 एकड़ भूमि पर 572 भूखण्डों का लेआउट बनाकर ट्रान्सपोर्ट नगर बसाने, ट्रान्सपोर्ट व्यवसायी मोटर मैकेनिक, स्पेयर पार्ट्स विक्रेता आदि व्यवसाय से जुडे लोगों को 572 भूखण्ड लाटरी पद्धति से 30 वर्ष के लिए लीज पर आवंटित किए गए थे। कुछ फर्जी व्‍यापारी बनकर लगातार शिकायतें कर व्‍यापारियों को परेशान कर रहे हैं। हमने अपनी बात महापौर और नेता प्रतिपक्ष के सामने रखीं और आश्‍वासन मिला है क‍ि समस्‍याओं का निराकरण एक सप्‍ताह के अंदर कर दिया जाएगा।
व्‍यापारियों से चर्चा के बाद महापौर जगत बहादुर सिंह अन्‍नू ने कहा क‍ि ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने मुलाकात करके बात रखी है। सदस्‍यों ने शिकायत दी है क‍ि कुछ कथि‍त ट्रांसपोटर्स शिकायत करके परेशानियां पैदा कर रहे हैं। उन्‍होंने एक ज्ञापन देकर उन लोगों के नाम भी दिए हैं जो परेशानी पैदा करते हैं। हम उसकी जांच करेंगे। लीज का रिन्‍युअल भी होना है। इसके अलावा बहुत सारे काम लंबित हैं। हम लोग भी चिंतित हैं। चूंकि अब दूसरा पक्ष समाने आया है बहुत सारी बातें सामने रखी हैं। नगर निगम के अधकिारियों ने चर्चा करके तेजी से समस्‍याओं का समाधान हो इस बात को सुनिश्‍चति करेंगे। सोमवार से ही तेज गत‍ि से काम होगा। इन लोगों की समस्‍या का निराकरण नश्यिचित तौर पर होगा।वहीं नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल ने कहा क‍ि ट्रांसपोर्ट व्‍यापारी आए थे, जो उनके साथ गलत ‍व्यवहार हो रहा है। कुछ स्‍थानीय लोग जानबूझकर परेशानी पैदा कर रहे हैं। गलत आवेदन देकर ट्रांसपोटरों को परेशान कर रहे हें। महापौर के सामने मांग रखी है। उन्‍होंने एक सप्‍ताह में समस्‍या के निराकरण का आश्‍वास भी दिया है। ट्रांसपोर्टर की लीज रिन्‍यु होने से निगम की आय बढेगी। राजस्‍व आने से विकास होगा। महापौर से लीज रिन्‍यु की बात रखी है। यह गंभीर मामला है। हम इसकी शिकायत कलेक्‍टर एसपी से करेंगे। ट्रांसपोर्टर शिकायत भी दर्ज कराएंगे। व्‍यापारी परमवीर सिंह ने कहा क‍ि 472 प्‍लाटों का लीज रिन्‍युअल नहीं हो रहा है। टैक्‍स भी भर रहे हैं। कुछ लोग फर्जी शिकायत करके परेशान कर रहे हैं। अपनी समस्‍या महापौर व नेता प्रतिपक्ष के सामने रखी है।

संघ के अध्‍यक्ष बबलू अग्रवाल ने बताया क‍ि ग्राम माढोताल खसरा नं. 153, 154 में नगर निगम ने वर्ष 1992-93 में 38 एकड भूमि पर 572 भूखण्डों का लेआउट बनाकर ट्रान्सपोर्ट नगर बसाने, ट्रान्सपोर्ट व्यवसायी मोटर मैकेनिक, स्पेयर . पार्ट्स विक्रेता आदि व्यवसाय से जुडे लोगों को 572 भूखण्ड लाटरी पद्धति से 30 वर्ष के लिये लीज पर आवंटित किये थे। हमारी संस्था ट्रान्सपोर्ट नगर व्यापारी संघ पंजीयक फर्म्स एवं सोसायटी के सहायक रजिस्ट्रेशन कमांक 04/14/01/09749/07 दिनांक 4/5/2007 से पंजीबद्ध है एवं प्रति वर्ष इसके आय-व्यय का विवरण आडिट कराकर पंजीयक कार्यालय में प्रस्तुत किया जाता है। सभी 572 व्यवसायियों के भूखण्ड की लीज की अवधि 30 वर्ष पूर्ण होने के कारण 28 अगस्त 2022 को लीज समाप्त हो चुकी है। लगभग 400 व्यापारियों ने लीज नवीनीकरण नामांतरण का आवेदन निगम में दिया है, लेकिन मात्र 13 व्यापारियों की लीज का नवीनीकरण की स्वीकृति प्रदान की गई है जबकि अनेक व्यापारियों ने नगर निगम से एनओसी लेकर अपने भवन बैंक में बंधक रखकर ऋण लिया है। अब बैंक वाले बोल रहे है कि लीज रिन्यूअल कराकर लाओ नहीं तो हमारा संपूर्ण ऋण चुकता करो। इस तरह बैंक वाले व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे है। इस दौरान राजेश अग्रवाल बबलू परमवीर सिंह सुधीर भागचंदानी मिक्की आहूजा विराग पौराणिक प्रिंसी बांगा सतपाल सिंह चन्नी सरदार जी दालचंद कुंदन रूपेश मिलन नीलेश रिंकू जैन भाग्यश्री आदि सैकड़ों ट्रांसपोर्टर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88