शिवानी बहन आज बताएंगी खुशियों का पासवर्ड

जबलपुर दर्पण । विश्व विख्यात आध्यात्मिक हस्ती ब्रम्हाकुमारी शिवानी बहन जी आज शनिवार 27 मई शाम 6 बजे एमएलबी ग्राउंड में शहरवासियों को खुशियों का पासवर्ड बताएंगी। शिवानी बहन जी के शहर प्रवास की निमित्त भावना बहन ने बताया कि उनके प्रवास का मुख्य आयोजन आज शाम है। वहीं कल सुबह 9 प्रदेश स्तरीय मेडिकल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी। एमएलबी ग्राउंड में उनके आयोजन की तैयारियां पूर्ण हो गर्इं हैं। महापौर जगत बहादुर अन्नू ने शुक्रवार को तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से लीं। उन्होंने बताया कि शिवानी बहन जी के साथ माउंट आबू से मेडिकल विंग के डॉ बनारसी भाई, जोनल समन्वयक बीके हेमलता बहनजी क्षेत्रिय निर्देशका , आशा बहन सहित अन्य हस्तियों का आगमन भी हो रहा है। शिवानी बहनजी को सुनने शहर के लोग जहां लालायित हैं, वहीं आसपास के जिलों से भी लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
आईएमए की कॉन्फ्रेंस कल-शिवानी दीदी के सानिध्य में मानस भवन में रविवार 28 मई को सुबह 9 बजे मेडिकल कॉन्फ्रेंस आयोजित है। उद्घाटन सत्र को दीदीजी संबोधित करेंगी। भावना बहन ने बताया कि मेडिकल कॉन्फ्रेंस आईएमए के अलावा नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, एसोसिएशन एंड सरजन्स आफ इंडिया, जबलपुर गायनिक एसोसिएशन, आरोग्य मित्र संघ, आयुर्वेद टीचर्स ऐसोसियेशन, इंडियन डेंटल एसोसिएशन, नेशनल मेडिकल आगेर्नाइजेशन, आईआरआईए एपीआई, एओअआई, जेडीओएस सहित कई संगठनों के सहयोग से आयोजित की जा रही है।



