जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
यशी पांडे ने बरेला परिक्षेत्र में मारी बाजी

जबलपुर दर्पण । माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा दसवीं का रिजल्ट जारी किया गया जिसमें कक्षा दसवीं में यशी पांडे ने 94.2 प्रतिशत 471/500अंक अर्जित हासिल कर बरेला नगर एवं पांडे परिवार को गौरवान्वित किया जिसका श्रेय उन्होंने पांडे परिवार एवं मान कुवांरी हंसा हायर सेकेंडरी स्कूल बरेला के शिक्षकों को दिया! यशी पांडे शिक्षक श्रीमान रमाकांत पांडे की पुत्री एवं शासकीय महाविद्यालय बरेला के कंप्यूटर शिक्षक नितिन पांडे की छोटी बहन है!



